भारत

चुनाव लडऩे से भाग रहे कांग्रेस के नेता

Shantanu Roy
24 April 2024 11:08 AM GMT
चुनाव लडऩे से भाग रहे कांग्रेस के नेता
x
मंडी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि भाजपा ने सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध जीत कर चार सौ पार के आंकड़े की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अपने प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतार नहीं पाई है। जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी हर ओर हंसी की पात्र बन रही है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता चुनाव लडऩे से भाग रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह पहले ही मैदान छोड़ गई कि उन्होंने सांसद रहते हुए कुछ नहीं किया, जिसकी वजह से उन्होंने चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया। उसी प्रकार हमीरपुर संसदीय सीट पर मुख्यमंत्री कह रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री सशक्त उम्मीदवार हैं।

मुकेश अग्रिहोत्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सशक्त उम्मीदवार बता रहे हैं। उसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष गंगूराम मुसाफि र को पार्टी में शामिल करने की घोषणा करती है तो हाई कमान इस पर रोक लगा देती है। राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन नजर आ रही है, क्योंकि कांग्रेस झूठे वादे और झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई है। मगर अब कांग्रेस सरकार के पंद्रह महीनों के शासन का हिसाब जनता मांगेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पंद्रह महीनों की उपलब्धियों को बताने के बजाय केंद्र सरकार के सिर मदद न मिलने का ठीकरा फोड़ रही है। वहीं पर प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर करोड़ों रुपए की मदद हिमाचल के लिए लाए हैं। वे कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के लिए 2700 करोड़ और कुल 3500 करोड़ रुपए की मदद वे केंद्र सरकार से लाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में आपस में ही तालमेल नहीं है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्षों के विकास कार्यों को मुददा बनाकर जनता के बीच जाएगी।
Next Story