भारत

कांग्रेस नेता झूठ बोलने में माहिर पर झूठ ज्यादा समय नहीं चलता

Shantanu Roy
4 Oct 2024 10:30 AM GMT
कांग्रेस नेता झूठ बोलने में माहिर पर झूठ ज्यादा समय नहीं चलता
x
Shimla. शिमला। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की कांग्रेस नेताओं को बोलने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए। वैसे तो कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलने में प्रशिक्षित हैं, पर ये भूल जाते हैं कि झूठ ज्यादा समय के लिए नहीं चलता। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक जनकल्याणकारी प्रदेश है और अगर केंद्र हिमाचल प्रदेश को धन राशि नहीं भेजेगा, तो हिमाचल प्रदेश में हो रहे कार्य ठप हो जाएंगे।


हिमाचल प्रदेश को पिछले वित्त वर्ष में केंद्र सरकार से 14000 करोड़ से ज़्यादा की धन रही विभिन्न योजनाओं, आपदा प्रबंधन और केंद्रीय प्रोजेक्ट के लिए आई है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत प्रदेश को 4500 करोड़ से अधिक की धन राशि आई है। प्रदेश की अधिकतम सडक़ें इस योजना के अंतर्गत आती है। केंद्र ने हिमाचल को भी सब कुछ दिया है। स्पीति वैली के काजा और इसके साथ जुड़े दूसरे इलाकों में बिजली की आपूर्ति के लिए पहली बार सब-स्टेशन बनेगा और ट्रांसमिशन लाइन बनाई जाएगी।
Next Story