भारत
कांग्रेस नेता ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल
jantaserishta.com
16 July 2023 1:01 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बारे में दो बार जानकारी ली है, लेकिन मणिपुर हिंसा पर उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला, और न ही मुख्यमंत्री से बात की।
एक ट्वीट में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को फोन करना तो दूर, मोदी ने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह से भी बात नहीं की। राज्य में जारी हिंसा के दौरान भीड़ ने मणिपुर में सिंह के घर को जला दिया था।
जयराम रमेश ने कहा, ''देश की राजधानी में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पीएम मोदी ने पेरिस से दिल्ली के एलजी को फोन किया था। कल शाम वापस आने पर उन्होंने दोबारा दिल्ली का हाल जाना। लेकिन मणिपुर पर चिंता का एक भी शब्द नहीं बोला। सीएम को फोन करना तो दूर, क्या प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी एमओएस (विदेश मामले) से भी बात की?"
उन्होंने कहा कि पीएम का रवैया वास्तव में किसी भी सामान्य इंसान की समझ से परे है। मणिपुर में मई के पहले सप्ताह से बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और अल्पसंख्यक कुकी ईसाइयों के बीच चल रही झड़पों के कारण 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं जबकि हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।
Tagsकांग्रेस नेता जयराम रमेशजयराम रमेशप्रधानमंत्रीमणिपुर हिंसाcongress leader jairam rameshjairam rameshprime ministermanipur violence
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





