भारत

कांग्रेस 99 पर क्या पहुंची, सक्रिय हो गए आतंकवादी समूह, BJP का बड़ा हमला

jantaserishta.com
15 Jun 2024 10:50 AM IST
कांग्रेस 99 पर क्या पहुंची, सक्रिय हो गए आतंकवादी समूह, BJP का बड़ा हमला
x
भाजपा की हार के बाद जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने लगा है।
नई दिल्ली: BJP भाजपा ने आतंकवादी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देने का दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस 99 पर क्या पहुंची देश में आतंकवादी समूह फिर से सक्रिय हो गए हैं। फैजाबाद में भाजपा की हार के बाद जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने लगा है।
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस 99 पर क्या पहुंची, आतंकवादी समूह सक्रिय हो गए। एक तरफ विपक्ष फैजाबाद में भाजपा की हार का जश्न मना रहा है तो दूसरी तरफ जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दे रहा है। कांग्रेस की तरह, उन्हें भी जल्द ही एहसास होगा कि 99 पर कोई केवल 'नैतिक' जीत का ही दावा कर सकता है, सरकार बनाने का नहीं। मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।"
लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के अयोध्या से हारने के बाद और पूरे देश के नतीजे आने के बाद से ही विपक्षी दल लगातार भाजपा की जीत पर सवाल उठा रहे हैं। अयोध्या की हार को भाजपा के लिए बड़ी हार बताते हुए विपक्षी दल लोकसभा में भाजपा की सीटों की संख्या कम होने पर भी कटाक्ष कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह भाजपा की नैतिक हार है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखी गई है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। आतंकी धमकी के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story