भारत
महिला सांसद महुआ मोइत्रा के बिगड़े बोल, BJP सांसद पर निशाना
jantaserishta.com
15 Jun 2024 10:44 AM IST

x
फाइल फोटो
उन्होंने यह भी लिखा कि इस तरह की भाषा से आपके चरित्र का पता चलता है।
रांची: Jharkhand झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी और मुहआ मोइत्रा के बीच जंग छिड़ गई।
दरअसल, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक इंटरव्यू में सांसद निशिकांत दुबे के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनकी इस अभद्र टिप्पणी को झारखंड से जोड़ते हुए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी तो महुआ मोइत्रा सोशल मीडिया पर उनसे भी भिड़ गईं।
बाबूलाल मरांडी ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि महुआ मोइत्रा ने वरिष्ठ सांसद को लेकर अभद्र बात कही। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे व गिफ्ट के लेन-देन के बदले संवेदनशील सूचनाएं पहुंचाने का खुलासा किया था।
बाबूलाल ने आगे लिखा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस गंभीर अपराध के लिए उन्हें अबतक जेल क्यों नहीं भेजा गया। आगे इस अपराध के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात भी बाबूलाल ने कही। उन्होंने यह भी लिखा कि इस तरह की भाषा से आपके चरित्र का पता चलता है। बाबूलाल ने निशिकांत दुबे की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से देश के सामने सच्चाई उभर कर आई।
बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर ही प्रतिक्रिया देते हुए महुआ मोइत्रा ने आगे लिखा कि फर्जी डिग्री वाले को उसकी लड़ाई लड़ने दीजिए। वह आगे आपको अपमानित करने से जुड़ा केस करने की नसीहत दे सकते हैं। मुझसे उलझने में अपना वक्त बर्बाद न करें। इस बात पर सोचें कि आप झारखंड में पांच आदिवासी आरक्षित सीटें क्यों हार गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





