भारत

आपातकाल के लिए कांग्रेस ने आज तक माफी नहीं मांगी

Shantanu Roy
27 Jun 2025 3:55 PM IST
आपातकाल के लिए कांग्रेस ने आज तक माफी नहीं मांगी
x
Shimla. शिमला। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज राहुल गांधी और कांग्रेस संविधान की झूठी दुहाई दे रहे हैं। आपातकाल के दौरान जेलों में बंद लोगों को अपने परिजनों के अंतिम क्रिया-कर्म में शामिल होने तक की अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस ने आज तक आपातकाल लगाने और अपने किए पर कभी माफी नहीं मांगी है। गौर हो कि गुरुवार को भाजपा द्वारा होटल पीटरहॉफ में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री 10:15 बजे सभा स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। उसके उपरांत उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज द्वारा आयोजित एक मॉक पार्लियामेंट का भी उद्घाटन
किया गया।


उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, शिमला से सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, कार्यक्रम सह योजक संजय सूद, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष अरुण, केशव, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा दी गई। इस दौरान एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि संविधान की हत्या के 50 वर्ष आपातकाल का दंश याद रखना और याद दिलाना, दोनों जरूरी है, क्योंकि कांग्रेस आज भी उसी मानसिकता के साथ जी रही है।
Next Story