भारत

ददाहू बीडीसी पर लहराया कांग्रेस का परचम

Shantanu Roy
19 Jun 2026 5:09 PM IST
ददाहू बीडीसी पर लहराया कांग्रेस का परचम
x
Shri Renuka Ji. श्री रेणुका जी। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक समिति ददाहू में कांग्रेस समर्थित क्षमा नंद अध्यक्ष और रक्षा नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया है । गुरुवार को ददाहू बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ । चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बहुमत मिला। 15 सदस्यीय इस पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार क्षमा नंद को 9 मत और उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी रक्षा
नेगी को भी 10 मत पड़े। मीडिया से बात करते हुए स्थानीय विधायक और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पहली बार ददाहू ब्लॉक समिति का गठन हुआ है।


जिसमे कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित नौ सदस्य पंचायत समिति के चुनाव में जीते थे। सभी सदस्यों ने कांग्रेस संबंधित अध्यक्ष पद उम्मीदवार को वोट दिया। उपाध्यक्ष पद के लिए एक अतिरिक्त वोट भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायत समिति को सरकार द्वारा उचित बजट उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि चुने हुए यह प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवा सके। नंद अध्यक्ष और रक्षा नेगी को उपाध्यक्ष ने विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
Next Story