
x
Dehra Gopipur. देहरा गोपीपुर। नगर परिषद देहरा में लंबे समय से चल रही राजनीतिक चर्चाओं और समीकरणों के बीच आखिरकार शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की तस्वीर साफ हो गई। नगर परिषद कार्यालय परिसर और देहरा बाजार में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंजए कांग्रेस समर्थकों के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को राजनीतिक रंग में रंग दिया। स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर की मौजूदगी में वार्ड नंबर-एक से निर्वाचित पार्षद निष्ठा चंबियाल को नगर परिषद अध्यक्ष तथा वार्ड नंबर-5 से विजयी पार्षद किरण कुमारी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। विधायक कमलेश ठाकुर ने दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों को हार पहनाकर शुभकामनाएं दीं और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
हालांकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर बीते कुछ दिनों से विभिन्न तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही थींए लेकिन अंतत: कांग्रेस संगठन और विधायक कमलेश ठाकुर द्वारा पहले से तय सहमति के आधार पर ही नेतृत्व का चयन किया गया। नगर परिषद देहरा के इतिहास में यह क्षण इसलिए भी विशेष माना जा रहा है क्योंकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों महत्वपूर्ण पद महिलाओं को मिले हैं। निष्ठा चंबयाल और किरण कुमारी के नेतृत्व में अब नगर परिषद की कार्यप्रणाली आगे बढ़ेगी। क्षेत्र की महिलाओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निष्ठा चंबियाल और उपाध्यक्ष किरण कुमारी से अब नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को विकास कार्योंए स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सडक़ए पार्किंग और बाजार से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीदें हैं। स्थानीय लोगों का कहना है विकास को गति मिलेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





