भारत

शाहपुर में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा पिछड़ी

Shantanu Roy
2 Jun 2026 5:22 PM IST
शाहपुर में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा पिछड़ी
x
Shahpur. शाहपुर। तीन नगर निगम में चाहे बीजेपी की दावेदारी रही हो परंतु शाहपुर में नगर पंचायत से लेकर पंचायत के चाहे बार्ड सदस्य हों, ऊपर प्रधान, प्रधान या समिति सदस्य जिसमें कांग्रेस ने क्लीन स्वीप करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। इसके अतिरिक्त जिला परिषद की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशीयों ने जीत का परचम फहराया जिसका सारा श्रेय शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया को दिया जा रहा है जिसका मुख्य कारण विधायक का आम जनता से हर वक्त मुखातिब रहना उनके दुख दर्द में शरीक होना यहां तक की किसी का पशु भी बीमार हो जाए तो उसके लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना अपना हम फर्ज
समझते हैं।


कांग्रेस प्रत्याशियों में जीत का सीरियल इस बात को भी दिया गया जिसमें सरकार की नीतियों से बढक़र क्षेत्र में कार्यों को तवज्जो देना भी अहम बातें रही हैं उनकी कथनी तथा करनी में सामानता भी इस कार्य के लिए मील का पत्थर साबित हुई है जिससे उनके कार्यकर्ताओं में जोश बड़ा। उनकी कार्यशैली के कारण तथा चुनाव में प्रत्याशियों को खड़ा करने की रणनीति से भी विरोधी चारों खाने चित हुए और कांग्रेस ने विजय श्री को चूमा। केवल सिंह पठानिया ने बताया की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखों की जनहित नीतियों के द्वारा ही यह संभव हो पाया है जिसके तहत शाहपुर में विकास के नये आयाम स्थापित किए जा रहे हैं जैसे कि शाहपुर में नागरिक चिकित्सालय, रैत में विकासखंड अधिकारी कार्यालय, चंबी ग्राउंड, धारकंडी में पर्यटन की दृष्टि से खाका तैयार करना, चंगर क्षेत्र में सडक़ बिजली पानी की समस्या को दूर करना, शाहपुर में शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक की स्थापना करना जैसे कई अहम मुद्दे हैं जिन्हें जनमानस ने अपने हित में देखते हुए कांग्रेस को समर्थन दिया।
Next Story