भारत

Election Commission: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर राउंड वाइज काउंटिंग में ढिलाई का उठाया मुद्दा

jantaserishta.com
4 Jun 2024 5:36 PM IST
Election Commission: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर राउंड वाइज काउंटिंग में ढिलाई का उठाया मुद्दा
x
Election Commission: देश की सभी 543 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इंडिया गठबंधन भी लीड बनाए हुए है। इसी बीच कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर कई मुद्दे उठाए।
मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने दो बड़े मुद्दे चुनाव आयोग के सामने उठाए। जब काउंटिंग होती है तो हर राउंड के बाद आंकड़ा प्रकाशित होता है। उसमें ढिलाई बरती जा रही है। ऐसी जानकारी हमारे प्रदेश यूनिट, लोकसभा क्षेत्रों के साथ तमाम उम्मीदवारों से सामने आई है। हर आधे घंटे में आंकड़ा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हो रहा है। ये हमारी शिकायत थी।
दूसरा मुद्दा यह है कि असेंबली के अनुसार जो आंकड़ा राउंड वाइज अपडेट होता है, उसमें काफी देर हो रही है। इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठता है। हमने चुनाव आयोग से जल्द से जल्द राउंड वाइज आंकड़ों को अपडेट करने की मांग की है। चुनाव आयोग ने इस मामले पर तत्परता दिखाते हुए कहा है कि किसी भी तौर पर वह विलंब नहीं होने देंगे। वो इसको लेकर आदेश जारी करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story