छत्तीसगढ़

Brijmohan Agrawal ने सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड तोड़ा

Nilmani Pal
4 Jun 2024 11:55 AM GMT
Brijmohan Agrawal ने सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड तोड़ा
x

रायपुर। रायपुर लोकसभा Raipur Lok Sabha में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल Brijmohan Agarwal ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। अभी उनके कुल वोट साढ़े 8 लाख के पार हो गए हैं। वोटों की गिनती जारी है और अभी ही सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड टूट गया है। विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन Brijmohan की लीड साढ़े 4 लाख तक पहुंच गई है।

chhattisgarh news 2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। फिलहाल कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 5 बजे तक 3 लाख 90 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 4 हजार वोट अब तक मिले हैं।

14 राउंड में वोटों की गिनती होगी। रायपुर लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है। रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल है।

2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल की लीड 4 लाख 70 हजार के पार कर गई है। साथ ही कुल वोट साढ़े 8 लाख के पार हो गए हैं।

Next Story