भारत

Congress candidate कमलेश ठाकुर ने पूर्व विधायक पर कसा तंज

Shantanu Roy
2 July 2024 4:55 PM IST
Congress candidate कमलेश ठाकुर ने पूर्व विधायक पर कसा तंज
x
Girly. गरली। देहरा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं, जहां कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने सोमवार को निचली बढलठोर, चनौर, कनौल, चपलाह व बह ढौंटा आदि इलाकों मे चुनाव प्रचार करके कांग्रेस के पक्ष में महौल बनाया। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की होम मिनिस्टर कांग्रेस प्रत्यासी कमलेश ठाकुर ने जहां पहाड़ी अंदाज में प्रचार कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह पर खूब जुबानी ताबड़तोड़ हमला किया। कमलेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह भी सफेद
झूठ बोलने के माहिर हो चुके हैं।
होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से देहरा के विकास हेतु जो मांगा, वहीं इन्होंने दिया, लेकिन भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह अचानक अपना बड़ा फायदा देखते हुए अपनी विधायकी दांव पर लगा दी। कमलेश ठाकुर ने कहा कि जब कोई भी विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा जाते हैं, तो वे विधायक चाहे विपक्ष का हो या निर्दलीय उन्हें इलाके के विकास हेतु हर वर्ष दो करोड 20 लाख रुपए सरकार की ओर से दिए जाते है, लेकिन बावजूद इसके होशियार सिंह कह रहे हैं कि हमें कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं दिया। अगर होशियार सिंह ने दोबारा भी चुनाव ही लडऩा था, तो अपने विधायक पद से इस्तीफा क्यों दिया। इस दौरान कमलेश ठाकुर ने अपनी पहाडी अंदाज में कहा कि कुछ लोग यह सोचा दे होणे कि चुनाव जीतणे ते बाद मैडम कमलेश ठाकुर असां कुतू तोपणी, तां यह गल बिलकुल नी सोचणी, तुसां मिजों दो तीन महीने संभलने दा टाइम दैणा, फिरी तुसां मिजों जालू याद करना मैं ओथी आई जाणा।
Next Story