भारत

हलवाई सुसाइड वीडियो, पत्नी पर बेवफाई का आरोप

Nilmani Pal
5 July 2025 8:05 AM IST
हलवाई सुसाइड वीडियो, पत्नी पर बेवफाई का आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। फरवरी 2024 में यूपी के आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर खुदकुशी की थी। मरने से पहले वीडियो बनाया था। ठीक इसी अंदाज में गुरुवार देर रात ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र की पवन विहार कॉलोनी में घटना हुई। वीडियो बनाकर हलवाई गौरव (24) फंदे पर लटक गया। उसने भी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया। मरने से पहले ससुरालीजनों और पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। गौरव का मृत्यु पूर्व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पवन विहार निवासी गौरव राठौर हलवाई का काम करता था। 16 नवंबर 2024 में उसकी शादी बेलौठ, सादाबाद (हाथरस) निवासी निशा के साथ हुई थी। गौरव के पिता दिनेश की 17 साल और मां की नौ साल पहले मौत हो गई थी। तीन विवाहित बहने हैं। आरती, ज्योति और स्वाति। तीनों की शादी गौरव ने की थी। एक जुलाई को गौरव का अपनी पत्नी निशा से विवाद हुआ था। उसी दिन वह पत्नी को उसके मायके छोड़ आया था। वहां से सीधे दिल्ली चला गया था। गौरव के जीजा दिनेश ने बताया कि निशा ने सादाबाद थाने में कोई तहरीर दी थी। थाने से किसी दरोगा का गौरव के पास फोन आ रहा था। वह उससे बोल रहा था कि तेरे खिलाफ पत्नी ने तहरीर दी है। थाने आ। गौरव इस वजह से भयभीत था।

जीजा दिनेश का घर पवन विहार कॉलोनी में ही है। शुक्रवार सुबह उसने साले गौरव को फोन मिलाया। फोन नहीं मिला तो उसके घर पर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो जीजा ने 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में पंखे पर गौरव का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतारा। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गौरव ने गुरुवार की रात करीब एक बजे अपनी बहन आरती, मौसेरे भाई और जीजा को एक वीडियो व्हाट्स एप पर भेजा था। बहन ने वीडियो देखा तो होश उड़ गए। वीडियो गौरव ने खुद बनाया था। उसी का था।


Next Story
null