भारत

तीन परिवारों को अनुकंपा पर नौकरी

Shantanu Roy
20 Jun 2026 4:00 PM IST
तीन परिवारों को अनुकंपा पर नौकरी
x
Hospice. धर्मशाला। जब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है, तब सबसे बड़ी जरूरत सहारे की होती है। ऐसे कठिन समय में हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन परिवारों को संबल देने का काम किया है। बात हो रही है, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला की। बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर तीन जरूरतमंद परिवारों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीनों परिवारों के आश्रितों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ऊना जिला के हरदयाल सिंह, जिन्होंने कम उम्र में ही माता-पिता दोनों को खो दिया, आज अपने परिवार की पूरी
जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


कांगड़ा की शिवानी, जिनके पति का सेवाकाल के दौरान निधन हो गया और पीछे छूट गईं तीन मासूम बेटियां उनके सामने जीवनयापन की बड़ी चुनौती थी। अब सरकार ने उन्हें मल्टी टास्क वर्कर के पद पर नियुक्त कर उनके परिवार को नई उम्मीद दी है। इसी तरह इंदौरा के निखिल के पिता के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी, उन्हें भी मल्टी टास्क वर्कर के रूप में रोजगार दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू का कहना है कि जब इरादे नेक हों, तो सरकार सिर्फ फैसले ही नहीं लेती, परिवारों का भविष्य भी संवारती है। कठिन समय में साथ खड़ी सरकार ही असली जनसेवक होती है। चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नियुक्ति दिए हैं।
Next Story