
x
Daehar. डैहर। राजकीय महाविद्यालय डैहर में वाणिज्य संकाय बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में डैहर और बरोटी पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा और कॉमर्स संकाय को तत्काल बहाल करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को बताया कि कॉमर्स संकाय बंद होने से क्षेत्र के अनेक विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों के प्रति संवेदनशील है और सभी पहलुओं का अध्ययन कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत बरोटी प्रधान जगरनाथ,डैहर कॉलेज पीटीए अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, शीतला गौ सदन अलसू के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष सोहन लाल शाह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





