भारत

कॉमेडियन की पत्नी को पुलिस ने पीटा, आरोप - टूट गईं है पसलियां

Nil dhankar
27 July 2026 7:27 AM IST
कॉमेडियन की पत्नी को पुलिस ने पीटा, आरोप - टूट गईं है पसलियां
x

मुंबई। बीते कुछ दिनों से देशभर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. स्टूडेंट प्रोटेस्ट के कारण लगभग हर बड़े शहर में आंदोलन हुए. 20 जुलाई को संसद मार्च में छात्रों के साथ जो हिंसा हुई, उसके बाद मुंबई में भी 22 जुलाई को एक प्रोटेस्ट हुआ. इस दौरान कई जाने-माने चेहरे पुलिस की हिरासत में आए. इस दौरान एक मशहूर कॉमेडियन रौनक रजानी की पत्नी चोटिल हो गईं.

मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रोटेस्ट में रौनक रजानी और उनकी पत्नी शामिल हुए थे. कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती हिरासत में लिया. उनके साथ बदतमीजी से पेश आए, और उनकी पत्नी की पसलियां तोड़ी जिससे वो अस्पताल में भी भर्ती हुईं. रौनक ने ये दावा पूरे सबूत के साथ किया. उन्होंने इस हादसे का पूरा वीडियो शेयर किया और बताया कि कब और किस तरह उनकी पत्नी की पसलियां टूटीं. कॉमेडियन ने विस्तार से घटना समझाते हुए कहा- मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान मेरी पत्नी की पसली टूट गई. ये चोट एक पुलिसकर्मी की वजह से लगी. 22 जुलाई 2026 को शिवाजी पार्क में चल रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस लोगों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले रही थी. उसी समय मेरी पत्नी और मुझे भी पुलिस ने पकड़ लिया. शायद आपने हम दोनों की पुलिस वैन में बैठी हुई तस्वीरें भी देखी होंगी.

'पुलिस ने हमें जबरदस्ती धक्का देकर वैन में बिठाया. इस दौरान मेरी गर्दन में मोच आ गई, जबकि मेरी पत्नी की पसलियों में इतनी गंभीर चोट लगी कि उनकी एक पसली टूट गई. हमने इसको ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं बनाया. सच कहें तो पिछले एक हफ्ते में लोगों ने पुलिस की मारपीट के इससे भी बुरे मामले झेले हैं, इसलिए हमने सोचा कि जो हुआ, सो हुआ. अगले दिन 23 जुलाई को हम दिल्ली चले गए. जब वो वापस आई, तो उसका दर्द कम नहीं हो रहा था. इसलिए हम डॉक्टर के पास गए. डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने को कहा, जिसके बाद पता चला कि उसकी हड्डी में फ्रैक्चर है.'


Next Story