
दिल्ली। कॉकरोचों ने resignation पार्टी की। जिसका वीडियो CJP ने X में पोस्ट किया है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमकर जश्न मनाया। सुप्रीम कोर्ट की एक कथित टिप्पणी के बाद प्रतीक बने 'कॉकरोच' के नाम पर यह आंदोलन चला था, जो मंत्री के इस्तीफे के बाद पार्टीनुमा जश्न में बदल गया।
Resignation की ख़ुशी 🥹 pic.twitter.com/QT4Y5j4cy6
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 26, 2026
‘मैं अब देश का बच्चा हूं, तुम्हारे अकेले का नहीं। इसलिए मुझे बार-बार फोन करना बंद करो।’ यह बात कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने अपने पिता से कही है। मीडिया से बात करते हुए अभिजीत दीपके के पिता ने यह बात बताई। उन्होंने कहाकि अभिजीत उनसे कहता है मैं अब इस पूरे देश का बेटा हूं। आपने देखा नहीं, जंतर-मंतर पर देशभर से लोग आ रहे थे। लोग मेरा ख्याल रख रहे थे, मुझे खाना-पानी पिला रहे थे। पिता के मुताबिक अभिजीत ने आगे कहाकि यह तमाम लोग भी मेरे माता-पिता के समान हैं। सभी मेरे भाई-बहन हैं। बता दें कि अभिजीत के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के रिटायर्ड इंजीनियर हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना करने वाले अभिजीत को अमेरिका से भारत लौटे ज्यादा समय नहीं हुआ। लेकिन इतने कम वक्त में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल कर दी है। खासतौर पर नीट पेपर लीक के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत की चर्चा हर तरफ है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। शुरू में यहां पर बहुत ज्यादा लोग नहीं आ रहे थे, लेकिन मामला धीरे-धीरे रंग पकड़ने लगा। खासतौर पर, सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने और 20 जुलाई को चलो संसद मार्च के बाद काफी ज्यादा संख्या में लोग यहां जुट गए थे।





