कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका और कमांडर प्रेरणा ने KBC में जीती बड़ी रकम

इंडिपेंडेंस स्पेशल एपिसोड में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली केबीसी 17 में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं। इस दौरान तीनों ने अपने शौर्य की कहानियां सुनाई। साथ-साथ बिग बी के पूछे गए सभी सवालों के जवाब भी काफी शानदार तरीके से दिए और 25 लाख रुपये की धनराशि अपने नाम की। तीनों 50 लाख के सवाल तक पहुंची, लेकिन तक तक हूटर बज गया और अमिताभ बच्चन को खेल बंद करना पड़ा।
कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली को पूछा गया आखिरी यानी 25 लाख रुपये का सवाल बड़ा ही दिलचस्प था। इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्हें ऑडियंस की मदद लेनी पड़ीं।
This 15th August, KBC Hosts Colonel Sofiya Qureshi, Wing Commander Vyomika Singh & Commander Prerna Deosthalee in its Independence Day Maha Utsav Special Episode
— Sony LIV (@SonyLIV) August 12, 2025
Dekhiye Kaun Banega Crorepati ka Independence Day Maha Utsav special episode
15th August raat 9 baje #SonyLIV par. pic.twitter.com/2wo2113BuZ





