भारत

कैब वाहन में कॉलेज छात्रा की हत्या की कोशिश, चालक गिरफ्तार

Nilmani Pal
25 Oct 2025 12:22 PM IST
कैब वाहन में कॉलेज छात्रा की हत्या की कोशिश, चालक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बेंगलुरु। एक कैब चालक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा पर हमला करने के आरोप में हुई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. आरोपी की पहचान केरल के त्रिशूर निवासी अजस पी.एस. (31) के रूप में हुई है. उसे 20 अक्टूबर को हुई कथित घटना के बाद हिरासत में ले लिया गया है.

पीड़िता के चाचा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पश्चिम बंगाल की रहने वाली और बेंगलुरु के एक निजी विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही छात्रा ने केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक उड़ान पकड़ने के लिए एक ऑनलाइन एग्रीगेटर के माध्यम से एक कैब बुक की थी. यात्रा के दौरान टोल शुल्क का भुगतान करने के बावजूद चालक ने टोल रोड को नजरअंदाज कर दिया. ऐसे में जब छात्रा ने उससे टोल रोड छोड़ने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. जिसके बाद छात्रा ने उसे वाहन रोकने के लिए कहा.

इसके बाद तीखी बहस हुई, जिसके बाद छात्रा उतर गई और दूसरी कैब बुक की. बताया जाता है कि जैसे ही वह बस में चढ़ने वाली थी, आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि इसके बाद छात्रा अपना सामान छोड़कर मौके से चली गई, जबकि ड्राइवर भाग गया. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसमें जानबूझकर चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी और गलत तरीके से रोकना आदि शामिल है. घटना के बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी घटना से दो दिन पहले ही केरल से बेंगलुरु पहुंचा था और बुकिंग लेते समय कथित तौर पर शराब के नशे में था.


Next Story
null