भारत

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में धुंध भरी सुबह के साथ ठंडा मौसम

jantaserishta.com
4 Dec 2022 10:51 AM IST
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में धुंध भरी सुबह के साथ ठंडा मौसम
x

DEMO PIC 

श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ठंडा और शुष्क रहा, और आगे भी मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान कार्यालय ने रविवार को इसकी संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क, ठंडे मौसम के साथ सुबह धुंध छाए रहने की उम्मीद है।"
न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 2.2, पहलगाम में माइनस 4.6 और गुलमर्ग में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 11.1, कारगिल में माइनस 10.8 और लेह में माइनस 8.4 रहा।
जम्मू में 8.7, कटरा में 8.6, बटोटे में 3, बनिहाल में माइनस 0.2 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 1.4 रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story