भारत

कोचिंग सेंटर में पानी भरा: UPSC स्टूडेंट्स की मौत पर उबाल, मालिक-कॉर्डिनेटर हिरासत में

jantaserishta.com
28 July 2024 10:31 AM IST
कोचिंग सेंटर में पानी भरा: UPSC स्टूडेंट्स की मौत पर उबाल, मालिक-कॉर्डिनेटर हिरासत में
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग हादसे के बाद कोचिंग सेंटर के मालिक और कॉर्डिनेटर को हिरासत में ले लिया गया है. कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी जिनकी पहचान श्रेया यादव, तानिया सोनी और नेविन डेल्विन के रूप में हुई है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 के तहत एफआईआर दर्ज की है. कोचिंग सेंटर का मैनेजमेंट और सिविक एजेंसी के लोग जांच के दायरे में हैं.

एमसीडी सुपरवाइजर ऋषिपाल ने कहा कि काम लगभग पूरा हो चुका है. 3-4 इंच पानी सिर्फ बचा है. एमसीडी ने सारी मशीनें लगा दी हैं. बेसमेंट समेत बिल्डिंग पूरी तरह खाली है. कोई फंसा नहीं है. हादसे के बाद दिल्ली की मेयर ने भवन उपनियमों का उल्लंघन कर बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story