भारत

'कुछ पुराना मैटर था'...52 लाख 40 हजार की धोखाधड़ी...आरोपी की मौत, जानें मामला

jantaserishta.com
28 July 2024 10:15 AM IST
कुछ पुराना मैटर था...52 लाख 40 हजार की धोखाधड़ी...आरोपी की मौत, जानें मामला
x
पुलिस के जवान उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए।
अयोध्या: यूपी के अयोध्या में एक शख्स की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। परिवार वालों का आरोप है कि उत्तरखंड पुलिस के जवान उसे अपने साथ ले गए थे। मृतक पर लाखों के घोटाले का आरोप था।
सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना अंतर्गत महुलानी का रहने वाला भास्कर पांडेय एलएलबी की परीक्षा देने अयोध्या आया था। शुक्रवार देर शाम वह अपने कमरे से खाना खाने के लिए बाहर निकला था। कहा जा रहा है कि, इस दौरान उत्तराखंड पुलिस के जवान उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए।
आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे बेसुध हालत में अयोध्या के जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने भास्कर को मृत घोषित कर दिया। भास्कर के दोस्त रवि के अनुसार, जब उसे लेकर गए तो वह भी उसके साथ ही मौजूद था। उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया कि कुछ पुराना मैटर था।
पुलिस ने बताया कि भास्कर के खिलाफ आरएस लॉजिस्टिक के मालिक हरीश मुंजाल ने उत्तराखंड के रुद्रपुर कोतवाली में एक तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि भास्कर ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर कंपनी संग 52 लाख 40 हजार की धोखाधड़ी की। इसी सिलसिले में पुलिस उसे अपने साथ ले जाने आई थी।
परिवार के आरोपों पर अयोध्या के एसएसपी राज करण नैय्यर ने कहा, "उत्तराखंड पुलिस एक केस के सिलसिले में वांछित अभियुक्त की तलाश में अयोध्या आई थी। इस दौरान पुलिस शख्स को अपने साथ लेकर चली गई। लेकिन, कुछ दूर पहुंचने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया। परिवार के आरोपों पर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
वहीं, भास्कर की पत्नी के भाई शुभम त्रिपाठी ने बताया कि वह डेढ़ साल पहले उत्तराखंड में नौकरी करते थे। लेकिन, दो महीने बाद वह घर लौट आए। कुछ दिन बाद भास्कर को वेतन देने के लिए वापस उत्तराखंड बुलाया गया, मगर उन्हें थाने में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मेरे जीजाजी की हत्या की गई है। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story