भारत

एचएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को सीएम की नसीहत

Shantanu Roy
2 July 2026 3:58 PM IST
एचएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को सीएम की नसीहत
x
Shimla. शिमला। वर्ष 2026 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा एवं संबद्ध सेवाओं के 27 प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। ये अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत के दौरान कहा कि एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के अधिकारियों की राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव के साथ लोगों की सेवा करने का
आह्वान किया।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता, बिना किसी भेदभाव पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने और समावेशी विकास तथा सामाजिक कल्याण के सरकार के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने पर भी बल दिया। मुख्य सचिव केके पंत, डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान की निदेशक डॉ. रूपाली ठाकुर आदि अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Next Story