भारत

CM योगी आज गोरखपुर में होली खेलेंगे

Nilmani Pal
4 March 2026 7:00 AM IST
CM योगी आज गोरखपुर में होली खेलेंगे
x

यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में जमकर होली खेलेंगे। 1996 से हर साल होली के मौके पर वह गोरखपुर में होते ही हैं और फिर उनकी होली लोगों के बीच ऐसे ही मनती है। इतने सालों से वे श्री होलिकोत्सव समिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की पारंपरिक रंगभरी शोभायात्रा का शुभारंभ भी करते हैं।

इस बार भी वह इस शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। पांच किलोमीटर से अधिक दूसरी तय करने वाली इस शोभायात्रा में पथ नियोजन आरएसएस के कार्यकर्ता करते हैं और बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ रंगों से सरोबार होकर बिना किसी भेदभाव के शुभकामनाओं को आदान-प्रदान करते हैं। इस दौरान सड़क से लेकर घरों की छतों तक सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहता है। योगी की अगुवाई 1996 से यह मौका न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए सामाजिक समरसता के एक खास पर्व के तौर पर देखा जाता है।

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के रंगपर्व की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में होलिकादहन या सम्मत की राख से तिलक लगाने के साथ होगी। पीठाधीश्वर के साथ ही मंदिर के प्रधान पुजारी और अन्य साधु-संत भी होलिकादहन की भस्म से रंगोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मंदिर में फाग गीत भी गाए जाएंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन भी होगा।

Next Story
null