भारत

CM योगी ने अपनी जन्मभूमि के लिए विशेष पहल की

Nilmani Pal
8 Feb 2026 6:50 AM IST
CM योगी ने अपनी जन्मभूमि के लिए विशेष पहल की
x

उत्तराखंड। पहाड़ों में बढ़ते पलायन को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में एक विशेष पहल की. उन्होंने अपनी जन्मभूमि पर महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, बिथ्याणी परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

इस मौके पर सेना की 127 गढ़वाल इन्फैंट्री बटालियन के जवानों ने 'योगी आदित्यनाथ' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. यह बटालियन, जिसे गढ़वाल ग्रीनर्स के नाम से भी जाना जाता है, कर्नल प्रतुल थपलियाल की कमान में साल 2023 से पौड़ी जिले में दो राज्य-वित्तपोषित कंपनियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्य कर रही है. बटालियन की इन कंपनियों ने हर साल करीब 4 लाख पौधे लगाए हैं. इसके अलावा 9 जल तालाब और 27 जल खाइयों का निर्माण किया गया है. साल 2025 तक कुल 12 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं, साथ ही 81 जल खाइयां और 27 जल तालाब बनाए गए हैं.

127 गढ़वाल इन्फैंट्री बटालियन ने महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, बिथ्याणी को पर्यावरण जागरूकता के लिए अपनाया है. यहां छात्र और स्टाफ हरियाली बढ़ाने, सौंदर्यीकरण और पौधारोपण अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं. साल 2026 में बटालियन की ओर से विल खोल खंडी क्षेत्र में 400 हेक्टेयर जमीन पर बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पहल को पहाड़ों के पर्यावरण संतुलन और पलायन रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

Next Story
null