भारत

सीएम ने राज्यपाल को बताया मानसून से नुकसान

Shantanu Roy
12 Aug 2024 12:04 PM GMT
सीएम ने राज्यपाल को बताया मानसून से नुकसान
x
Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मानसून सत्र से ठीक पहले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को हिमाचल में आपदा के मौजूद हालातों से हुए नुकसान की जानकारी दी है। मानसून के दौरान प्रदेश को अब तक 842 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। सरकार ने केंद्र से भी प्राकृतिक आपदा में घिरे हिमाचल की मदद का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल से हिमाचल में हुए नुकसान और केंद्र की मदद को लेकर भी चर्चा की है।
उन्होंने राज्यपाल से भी आह्वान किया है।

वे केंद्र से हिमाचल को आर्थिक मदद दिलवाने का प्रयास करें। प्रदेश में अब तक बादल फटने की घटना से शिमला, मंडी और कुल्लू में 55 लोग लापता हो गए थे। इन लोगों की तलाश में राज्य सरकार ने तीनों जिलों में रेस्क्यू आपरेशन चलाया है और अब तक 28 शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा मानसून सत्र को लेकर भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच चर्चा हुई है। हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से नौ सितंबर तक चलेगा। इस दौरान राजनीतिक मसलों के साथ ही प्राकृतिक आपदा पर बड़ी चर्चा होगी। राज्यपाल इस सत्र के लिए पहले ही अपनी मंजूरी दे चुके हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सत्र से ठीक पहले शिष्टाचार के नाते उनसे यह मुलाकात की है। इस दौरान राज्यपाल से कई अहम मसलों पर चर्चा की गई है।
Next Story