भारत
CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल
Shantanu Roy
29 March 2025 3:43 PM IST

x
Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू देश की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल किया गया है। एक मीडिया संस्थान ने मुख्यमंत्री सुक्खू को यह सम्मान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और राज्य सरकार की ग्रीन ऊर्जा पहलों के लिए प्रदान किया गया है। मीडिया संस्था ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देने की पहल की सराहना की है। इसके अलावा दूध के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि, 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली की और उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में हुई वृद्धि को भी उल्लेखनीय उपलब्धियों के रूप में दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई है। विशेष रूप से कांगड़ा जिला में प्रस्तावित 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को उनकी दूरदर्शी सोच का उदाहरण बताया गया है। खासतौर पर उल्लेख किया गया है कि बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना सुखविंदर सिंह सुक्खू की दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। नशा माफिया पर कड़ी कार्रवाई करने की दिशा में उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का भी जिक्र किया गया है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर पर हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और प्रियंका गांधी सहित कई प्रमुख हस्तियों के नाम भी शामिल हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





