भारत

एचपीयू पहुंचे सीएम सुखविदर सिंह सुक्खू का छात्रों से आह्वान

Shantanu Roy
20 Jun 2026 3:00 PM IST
एचपीयू पहुंचे सीएम सुखविदर सिंह सुक्खू का छात्रों से आह्वान
x
Shimla. शिमला। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी दिशा में सोलन के नालागढ़ में प्रदेश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना स्थापित की जा रही है। उन्होंने एचपीयू के छात्रों से ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में शोध करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में राज्य के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 10.09 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मल्टी फैकल्टी भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में तीन शैक्षणिक मंजिलें, कम्प्यूटर-कम-सीबीटी लैब तथा पार्किंग
सुविधा उपलब्ध होगी।


मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सीबीटी लैब का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 8.25 करोड़ से बनने वाले नए अकादमिक ब्लॉक का शिलान्यास भी किया। यह पांच मंजिला भवन होगा, जिसमें पार्किंग, नई कक्षाएं और बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप अतिरिक्त शैक्षणिक स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। सीएम सुक्खू ने एचपीयू की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कम्प्यूटर-कम-सीबीटी लैब के माध्यम से शिमला जिले के युवाओं को विभिन्न परीक्षाओं के कंप्यूटर आधारित टेस्ट हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ही देने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले उन्हें ऐसी परीक्षाओं के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता था। लेकिन 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने से राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 8,000 से 10,000 करोड़ का नुकसान होने की आशंका है।
Next Story