
x
धर्मशाला। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी ने एक बार फिर से सीएम पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुख की सरकार आई, लेकिन हैरानी इस बात की है कि सुख किसी को नहीं मिला। आलत यह है कि सीएम सुख्खू ने जब से सता संभाली है पैसे का रोना रोते हैं और सब विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दी है। न तो काम करने वाली को पमेंट मिल रही हैं और न ही नए काम शुरू हो पा रहे हैं। हालात यह हैं कि समाज का हर वर्ग दुखी हो गया है और सरकार बदलने को तैयार बैठे हैं। यह बात उन्होंने अपने प्रचार अभिायान के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कहने को तो सुख की सरकार है, लेकिन पिछले 15 महीनों से लोगों को सुख नहीं मिल पाया है। सुधीर शर्मा ने बेरोजगार युवाओं के दर्द को समझते हुए कहा कि 15 महीने में मुझे बदलाव करना पड़ा। क्योंकि जब धर्मशाला के मसलों को और रोजगार को लेकर मैंने आवाज उठाई। सुक्खू सरकार में कोई सुनवाई नहीं हुई।
भाजपा नेता ने कहा कि धर्मशाला और कांगड़ा के कई बच्चे बाहरी राज्यों में नौकरी करते हैं। ज्यादातर कमाई खाने-रहने में चली जाती है। ऐसे में जल्द सीयू, आईटी पार्क जैसे रुके कामों को हरी झंडी देनी होगी। जिससे हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार घर-द्वार मिल सके। शुुक्रवार को सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के गढ़ सुक्कड़ बूथ 38 और बूथ 56 ढगवार में लोगों से वोट मांगें। बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में ग्रामीणों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याएं भी जानी। इस मौके पर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने सुधीर शर्मा की जीत का भी संकल्प लिया तो वहीं भाजपा नेता ने भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा आज भी वही है, सिर्फ चुनाव चिन्ह ही बदला है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मैंने हमेशा विकास को तरजीह दी है और आगे भी विकास और जनसेवा मेरा लक्ष्य रहेगा। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में सरकार बनने के साथ हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास को गति मिलेगी। इस दौरान पार्टी के तमाम पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
Next Story





