भारत

CM सुक्खू ने विदेश भ्रमण पर रवाना किए हिमाचल के 50 मेधावी छात्र

Shantanu Roy
8 Feb 2025 10:20 AM GMT
CM सुक्खू ने विदेश भ्रमण पर रवाना किए हिमाचल के 50 मेधावी छात्र
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विदेश भ्रमण पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ओकओवर से 50 मेधावी विद्यार्थियों के दल को 11 दिवसीय शैक्षणिक अध्ययन के लिए कंबोडिया और सिंगापुर के लिए रवाना किया। ये बच्चे 17 फरवरी को वापस देश लौटेंगे। प्रदेश के ये होनहार विद्यार्थी इन दोनों देशों में न केवल ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण करेंगे, बल्कि वहां की संस्कृति, वास्तुकला, विज्ञान और तकनीकी विकास को भी जान
पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को टेबलेट और किट भी वितरित कीं। उन्होंने बच्चों से पूछा कि दिल्ली पहली बार कौन जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब में मैं कॉलेज में था, तो पहली बार दिल्ली गया था। सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। आपके सपने आपकी शिक्षा और आपका ज्ञान ही भारत को एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाएगा। यह यात्रा न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवद्र्धक होगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और वैश्विक दृष्टिकोण रखने वाला नागरिक भी बनाएगी। अगले वर्ष 100 मेधावी बच्चों के साथ अनाथ बच्चों को भी विदेश भेजा जाएगा। इस अवसर पर महापौर शिमला सुरेंद्र चौहान, पूर्व सीपीएस सोहन सिंह ठाकुर, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत सिंह, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली भी उपस्थित रहे।
Next Story