भारत

सीएम सुक्खू बोले-पार्टी को जनमत स्वीकार

Shantanu Roy
4 Dec 2023 9:49 AM GMT
सीएम सुक्खू बोले-पार्टी को जनमत स्वीकार
x

शिमला। 3 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली हार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो जनमत आया है, वह पार्टी को स्वीकार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला चला आ रहा है, वह आगामी लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। पार्टी अपने स्तर पर चुनाव परिणामों की समीक्षा करेगी तथा जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करके आगामी लोकसभा चुनावों में जुटेगी।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि 3 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में जो जनादेश आया है, उसे स्वीकार करते हुए पार्टी को अपनी नीतियों पर फिर से विचार करके आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव के समय जो भी वायदे करती है, उसे सरकार को 5 साल के अंदर पूरा करना चाहिए। इन राज्यों में कांग्रेस की हार व भाजपा की जीत के क्या कारण रहे, यह तो अंदर की बात है तथा इसकी समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में 2024 में लोकसभा चुनाव आ गए हैं। इसमें सभी कार्यकर्त्ताओं को एकमत होकर काम करने को कहा गया है। उन्होंने प्रदेश की चारों सीटों पर लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा किया।

Next Story