
x
Hospice. धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेता नादौन में एचआरटीसी को इलेक्ट्रिक बस डिपो को दी गई जगह का रेट 2015 का बताकर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उस समय यह जगह कंसीडरेशन रेट पर आपसी सहमति के आधार पर खरीदी गई थी। उसी रेट के हिसाब से रजिस्ट्री हुई। स्टाम्प ड्यूटी सर्किल रेट के हिसाब से 4.75 लाख रुपए भरी गई है। एचआरटीसी के नाम यह 80 कनाल भूमि 6.82 करोड़ रुपए में हुई। चूंकि, 2019-20 में भाजपा सरकार के समय सर्किल रेट चेंज हुआ था और यह भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग के 100 मीटर के अंदर भी आती है। इस भूमि का सर्किल रेट 1251 रुपए प्रति वर्ग मीटर है, अधिग्रहण के समय दोगुना राशि दी जाती है, इसलिए 80 कनाल का रेट 6.82 करोड़ रुपए बनता है। विपक्षी विधायक वाहवाही लूटने के लिए सनसनी न फैलाएं, तथ्यों के आधार पर बात करें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh Hindi News

Shantanu Roy
Next Story