भारत
CM सुक्खू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत उप-केन्द्र का किया शुभारंभ
Shantanu Roy
8 July 2026 5:22 PM IST

x
Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय से 7.54 करोड़ रुपए की लागत से हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र पटलांदर (अंसला) का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस परियोजना के तहत चबुतरा से अंसला तक लगभग 7.2 किलोमीटर लंबी 33 के.वी. एच.टी.एस.सी. लाइन बिछाई गई है, जिससे उप-केन्द्र को सुदृढ़ एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे सुजानपुर क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों-पटलांदर, रंगर, चौरी, अंसला, भगोल, चमियाना, दुहाक, सौद, भटेरा, पनोह, धैल, जियार कसीरी, पीपल, टिक्करु, सपाहल तथा आसपास के क्षेत्रों के लगभग 14,000 लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति का लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि इस विद्युत उप-केन्द्र से 11 के.वी. कोट चौरी, सुजानपुर, पटलांदर तथा पलाई फीडरों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाएगी। वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के लिए इस उप-केन्द्र को 33 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र टौणी देवी तथा 33 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र सुजानपुर से जोड़ा गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि इससे क्षेत्र में भविष्य में बढ़ने वाली विद्युत मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी तथा लाइन की लंबाई कम होने तथा फीडर के आपस में जुड़े होने के कारण विद्युत हानि में भी कमी आएगी।
उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का भी प्रभावी समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रणजीत सिंह राणा समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मेरे पास आते थे और राज्य सरकार ने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर सुजानपुर जाकर इस परियोजना का शुभारम्भ करना चाहते थे लेकिन बरसात के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के एक समान विकास को सुनिश्चित कर रही है। सुजानपुर में उपस्थित विधायक रणजीत सिंह राणा ने इस परियोजना के शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की 16 पंचायतें इससे लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





