x
Shimla. शिमला। सीएम शुक्रवार को फिर दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन तीन फरवरी है। इसलिए कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दोबारा दिल्ली जा सकते हैं। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली और कांगड़ा के दौरे के बाद शिमला पहुंचे। हालांकि पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार रात को मुख्यमंत्री ने धर्मशाला ही रुकना था, लेकिन फिर फतेहपुर में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे शिमला ही आ गए।
क्योंकि नया बजट नजदीक है, इसलिए अब मुख्यमंत्री बजट से संबंधित बैठकें ही शिमला में करेंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में ही विधायक प्राथमिकता बैठकें होने जा रही हैं। पहले सीएम मध्य प्रदेश में हुई कांग्रेस की बैठक के लिए गए थे। वहां से दिल्ली आए और कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किया। इसके बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुजान सिंह पठानिया के चतुर्वार्षिक श्राद्ध में शामिल हुए। फिर धर्मशाला रुकने के बजाय सीएम सीधा शिमला आ गए। सरकार का पूरा फोकस अब अगले वित्त वर्ष के बजट पर है। इसी कारण चार फरवरी से विधायक प्राथमिकता बैठकें तय की गई हैं। इन बैठकों के साथ ही राज्य के एनुअल प्लान का आकार तय हो जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal Pradesh
Shantanu Roy
Next Story