भारत

CM रेखा गुप्ता ने दिव्यांगजन कलाकारों को दिव्य अटल अवार्ड दिया

Nilmani Pal
25 Dec 2025 3:49 PM IST
CM रेखा गुप्ता ने दिव्यांगजन कलाकारों को दिव्य अटल अवार्ड दिया
x

दिल्ली। माँ शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित दिव्य अटल अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राष्ट्रीय “माँ शक्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। क्योंकि जिस तरीके से सभी दिल्ली वासियों का हर क्षेत्र में एक मां की तरह ध्यान रखा है जमुना मां को जिस तरीके से साफ कर एक इतिहास बनाया है, उसके लिए मां शक्ति और उसकी टीम नतमस्तक है। और उनकी इस सेवा भावना को देखते हुए मां शक्ति अंतर्राष्ट्रीय संस्थान ने उनको मां शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर 133 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।


कार्यक्रम की प्रमुख बातें:

मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , रविंद्र इंद्राज सिंह जी (कैबिनेट मंत्री, दिल्ली सरकार), विधायक संजय गोयल, पार्षद वीर सिंह पवार, पूर्व पार्षद रिंकी। सम्मानित व्यक्तित्व: संजय गुप्ता, खुशबू खन्ना, राहुल सिंह, महेंद्र वत्स, और मीडिया पर्सनैलिटी अलंकृता मणवी को दिव्या अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया। दिव्यांग कलाकारों का सम्मान:*जो दिव्यांग कला और संस्कृति के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं उन 35 दिव्यांग कलाकारों को ‘दिव्य अटल अवार्ड’ प्रदान किया गया, जिन्होंने कला और संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान दिया।


सहायक उपकरण वितरण

सभी कुष्ठ रोगियों हेतु मोबाइल के साथ ADL किट, माननीय प्रधानमंत्री ने कुष्ठ रोगियों हेतु उनके गलते हुए अंगों का विशेष ध्यान रखते हुए सभी को विशेष फुट केयर यूनिट भी प्रदान की इसके अलावा बैटरी एवं मैनुअल ट्राइसाइकिल, श्रवण उपकरण, दृष्टिबाधित सहायक उपकरण मोबाइल,

कमोड चेयर, वॉकिंग स्टिक, फोल्डिंग व्हीलचेयर आदि

किताब लोकार्पण: डॉ. भूदेव गुप्ता जिन्होंने प्राकृतिक इलाज करके कई लोगों को इलाज बीमारी से ठीक कर दिया उन्होंने अपना समस्त ज्ञान देसी जड़ी बूटियां द्वारा प्राकृतिक इलाज को एक पुस्तक के रूप में रचित “प्राकृतिक संजीवनी – सर्वरोग ज्ञान चिकित्सा” का लोकार्पण मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: नेत्रहीन दिव्यांग कलाकारों द्वारा ऑर्केस्ट्रा, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग कवि धर्मेंद्र मुसाफिर के द्वारा स्पेशली मुख्यमंत्री जी के ऊपर कविता पाठ के साथ, व्हीलचेयर पर डांसर प्रमोद कुमार की प्रस्तुति, के साथ दिव्यांग जनों की अद्भुत सांस्कृतिक कला का आयोजन के साथ दिव्यांगों का फैशन शो का आयोजन।

पर्यावरण संरक्षण: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री जी के हाथों से पौधारोपण किया गया। माँ शक्ति की पहल: एडवोकेट अनीता गुप्ता के नेतृत्व में संस्था दिव्यांगता से सफलता और “भीख नहीं रोजगार” के क्षेत्र में कार्यरत है, और अब तक दिव्यांग जनों के स्वरोजगार के लिए कई हजार से अधिक मोटराइज्ड और नॉन-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित कर चुकी है। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय और अलीम को कंपनी पंकज द्विवेदी ,प्रियंका सक्सैना, डॉक्टर योगेश कुमार की टीमके साथ, मां शक्ति आसरा केंद्र ने उपकरण दिलवाने में अहम भूमिका निभाई

Next Story
null