भारत

CM ने निभाया महिलाओं से किया वादा

Shantanu Roy
27 Jun 2024 12:22 PM GMT
CM ने निभाया महिलाओं से किया वादा
x
Recangpio. रिकांगपिओ। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा की गई दस गारंटियों में से एक गारंटी, जिसमें प्रदेश की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह प्रदान कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं के प्रति अपना वादा निभाया है। यह बात किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सरोज नेगी रिकांगपिओ में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। इस दौरान उनके साथ बीडीसी अध्यक्ष ललिता पंचारस, महिला कांग्रेस कल्पा मंडल अध्यक्ष बिमला आजय़ान, महासचिव शारदा नेगी भी उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने योजना का शुभारंभ प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला से किया था, जबकि किन्नौर जिला में अब तक 350 महिलाओं को इस योजना का
सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को यह राहत पूर्व में ही प्रदान की जाती, मगर विपक्ष की ओर से उपचुनावों का हवाला देकर चुनाव आयोग से इसे रोकने का प्रयत्न कर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को शामिल किया है, जिसमें कांग्रेस से ज्यादा भाजपा की महिलाएं लाभ प्राप्त कर रही है, जबकि विपक्ष की ओर से बार-बार आम आदमी को गुमराह किया जा रहा है कि योजना का लाभ कांग्रेस की महिलाओं को ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजस्व, बागबानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनजातीय क्षेत्रों में वन अधिकार अधिनियम 2006 को लागू करने के लिए शिमला में संबंधित अधिकारियों की बैठक कर अधिनियम को तुरंत लागू करने के निर्देश देने से जनजातीय क्षेत्र के सभी पात्र लोगों को अपना अधिकार प्राप्त होगा।
Next Story