भारत

इस राज्यों में आज बरस सकते हैं बादल, हिमाचल में जारी येलो अलर्ट

Khushboo Dhruw
9 April 2021 2:55 AM GMT
इस राज्यों में आज बरस सकते हैं बादल, हिमाचल में जारी येलो अलर्ट
x
देश में तेजी से बादल रहे मौसम के चलते कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी है।

देश में तेजी से बदल रहे मौसम के चलते कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी है। आज बिहार और झारखंड में बारिश के आसार है। वहीं राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की ठंड रह गई है तो दिन के वक्त कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। तो हरियाणा में बूंदाबदी के आसार बन रहे हैं, इसके बाद यहां पर लोगों को फिर से लू का सामना करना पड सकता है। उधर, जालंधर में आज दिनभर अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में अंतर रहेगा। इसके बाद आने वाले दिनों में भी मौसम लगभग साफ रहेगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है।

रिपोर्ट की मानें तो जालंधर में आज दोपहर के समय तल्ख धूप खिलेगी। जिसके चलते तापमान में भी निश्चित रूप से इजाफा होने की संभावाना है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ-साथ तेज धूप के कारण गर्मी भी बढ़ेगी।
उत्तराखंड में तेजी से मौसम बदल रहा है। मौसम के करवट लेने के बाद चारधाम समेत अधिक ऊंचाई वाली चोटियों को हिमपात दर्ज हुआ है जबकि मैदानी इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। अंधड़ के कारण कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। इसके साथ ही यहां पर अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में कल के बाद बढ़ सकता है पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के लोगों को भी लू का सामना करना पड़ेगा। 11 और 12 अप्रैल के आसपास दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 तक पहुंचने के साथ ही लू चलने की संभावना है।


Next Story