भारत

जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम के साथ साफ रहेगा आसमान

jantaserishta.com
23 Oct 2022 10:55 AM IST
जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम के साथ साफ रहेगा आसमान
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| मौसम विज्ञान (एमईटी) कार्यालय ने रविवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.6, पहलगाम में माइनस 0.6 और गुलमर्ग में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7, कारगिल में माइनस 1.8 और लेह में माइनस 2.9 दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 14.1, कटरा में 13, बटोटे में 7.2, बनिहाल में 5.6 और भद्रवाह में 5.1 रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story