भारत

बज्रेश्वरी मंदिर में कोने-कोने की सफाई

Shantanu Roy
31 May 2026 3:23 PM IST
बज्रेश्वरी मंदिर में कोने-कोने की सफाई
x
कांगड़ा। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में इन दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर का कार्यभार संभाल रहे तहसीलदार प्रकाश धीमान के नेतृत्व में रोजाना सुबह मंदिर परिसर के कोने-कोने की साफ.-सफाई की जा रही है। अभियान के तहत मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का काम लगातार जारी है। शुक्रवार को इस अभियान में विशेष तौर पर आपदा मित्रों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और सफाई व्यवस्था में अपना अहम सहयोग दिया। इसके अलावा कई सामाजिक संस्थाएं भी इस नेक कार्य से जुडक़र अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, जिससे अभियान को और मजबूती
मिल रही है।


वहीं मंदिर ट्रस्ट को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी सिर्फ बैठकों और योजनाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि ऐसे जनहित और धार्मिक महत्व के कार्यों में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी भी नजर आनी चाहिए। मंदिर साफ-सुथरा दिख रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से चल रहे इस अभियान में इक्का-दुक्का ट्रस्टियों को छोड़ अधिकतर सदस्य मौके पर नजर नहीं आए। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट सदस्य भी आगे बढक़र इस अभियान का हिस्सा बनेंगे और मंदिर की स्वच्छता व व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग देंगे। फिलहाल तहसीलदार प्रकाश धीमान के नेतृत्व में यह अभियान लगातार जारी है और सामाजिक संस्थाओं व आपदा मित्रों के सहयोग से मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के प्रयास जारी हैं।
Next Story