भारत
बंद पड़े सरकारी स्कूलों में फिर होगी पढ़ाई, अध्ययन कक्ष बनेंगे खाली किए सरकारी भवन
Shantanu Roy
17 Jun 2026 3:27 PM IST

x
Market. मंडी। हिमाचल के बंद पड़े सरकारी स्कूलों में अब फिर से पढ़ाई होगी। इन स्कूलों में अब रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। इन रीडिंग रूम को पंचायतें संचालित करेंगी। योजना के अनुसारर खाली पड़े सरकारी भवन अध्ययन कक्ष बनेंगे और यह शुरुआत मंडी से हुई है। इस शुरुआत से खाली पड़े भवनों का फिर से पढ़ाई के लिए इस्तेमाल हो सकेगा। मंडी प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘अपना पुस्तकालय’ अभियान के तहत यह फैसला लिया गया है। ‘अपना पुस्तकालय’ अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं को उपयोगी पाठ्य सामग्री एक छत के नीचे उपलब्ध करवाना है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में उन्हें मदद मिल सके। साथ ही इससे युवाओं में पढऩे की आदत भी विकसित की जा सकती है। प्रशासन ने शिक्षा विभाग सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिला में खाली पड़े ऐसे सरकारी भवनों की पहचान करें, ताकि इनमें अध्ययन कक्ष स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जा सकें। ऐसे भवनों में पंचायतों के माध्यम से रीडिंग रूम या पुस्तकालयों का संचालन किया जा सकता है। मंडी जिला में सभी एमडीएम को भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र की परिधि में प्रत्येक शिक्षा खंड की पांच-पांच प्राथमिक/माध्यमिक पाठशालाओं में एक लाइब्रेरी कक्ष पंचायत घर के नजदीक चिन्हित करने को कहा है। इन लाइब्रेरी कक्ष को संबंधित पंचायतों को सौंपा जाएगा। उपायुक्त मंडी ने बताया कि पंचायतों के माध्यम से इन अध्ययन कक्षों में विद्युत आपूर्ति व सीसीटीवी आदि की व्यवस्था की जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





