भारत

60 साल में हो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट

Shantanu Roy
21 April 2025 4:37 PM IST
60 साल में हो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष ही तय की जाए। यह मांग प्रदेश मुख्यमंत्री से राजकीय टीजीटी कला संघ ने की है । संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने इस बारे में शीघ्र फैसला लेने की अपील की है, क्योंकि प्रदेश में अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत्त करने की तैयारी है। ऐसे में संघ ने 5 नवंबर 2022 को जारी कांग्रेस प्रतिज्ञा-पत्र हिमाचल, हिमाचलियत और हम में की गई उस प्रतिज्ञा को भी पूर्ण करने की
अपील की है।


जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने की प्रतिज्ञा की गई थी। कर्मचारियों के लिए की गई प्रतिज्ञाओं में यह एक अहम बिंदू है। संघ ने कहा कि सत्ता में आने के लिए जारी प्रतिज्ञा-पत्र में किया गया यह वचन निभाना सरकार का नैतिक कत्र्तव्य भी है। अब 58 वर्ष की बजाय 59 वर्ष सेवानिवृत्ति का निर्णय सभी कर्मचारी वर्गों के लिए अतिशीघ्र किया जाना चाहिए, क्योंकि अप्रैल में सैकड़ों कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं।
Next Story