भारत

देहर खड्ड में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था वंश

Shantanu Roy
8 Jun 2026 3:15 PM IST
देहर खड्ड में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था वंश
x
Jawali. जवाली। पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत देहर खड्ड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान वंश (17) पुत्र सुमेर नाथ निवासी करड़ियाल के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार वंश अपने दोस्तों आकाश शर्मा व सुरजीत कुमार के साथ घर से गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर भरवाने गए थे, लेकिन वहां गैस सिलेंडर न भरा गया तो हार के पास देहर खड्ड में नहाने के लिए चले गए। नहाते वक्त वंश पानी में डूब गया जिस
बारे शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और युवक वंश को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल जवाली ले आए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवक ठीक हैं। पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौका पर पहुंची तथा मृतक के साथ गए युवकों के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि देहर खड्ड में डूबने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने साथ गए अन्य दोस्तों के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Next Story