भारत

पैर फिसला और सीधे नीचे जा गिरी...4 मंजिला इमारत की छत से गिरकर 10वीं की छात्रा की मौत

jantaserishta.com
7 Jun 2023 10:15 AM IST
पैर फिसला और सीधे नीचे जा गिरी...4 मंजिला इमारत की छत से गिरकर 10वीं की छात्रा की मौत
x
भाई के साथ छत पर खेल रही थी।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-12 में एक किशोरी घर के चौथे फ्लोर की छत से गिर गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में कई एंगलों से जांच कर रही है। गाजियाबाद सिद्घार्थ विहार के डीपीएस स्कूल में 10वीं की छात्रा पलक चौधरी (15) सोमवार को अपने छोटे भाई के साथ छत पर खेल रही थी। वहीं छत पर प्लास्टिक के पाइप भी रखे हुए थे। रेलिंग की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी। पुलिस ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उसका छोटा भाई नीचे पानी पीने गया था। इस दौरान पलक का पैर फिसला और सीधे नीचे आ गिरी। पलक के सिर में गहरी चोट लगी थी।
पलक को सेक्टर-11 के मेट्रो अस्पताल में लाया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। साथ ही छत से गिरने का स्पष्ट कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पलक के पिता सेक्टर-6 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। पुलिस कई अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि पलक सेल्फी लेने के लिए काफी ऊंचाई पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी जिसकी वजह से उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story