भारत

2 समूहों के बीच झड़प, इलाके में अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भेजी गई

jantaserishta.com
31 July 2023 2:50 PM IST
2 समूहों के बीच झड़प, इलाके में अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भेजी गई
x
भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव की खबर आ रही है.
नई दिल्ली: हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव की खबर आ रही है. भगवा यात्रा के दौरान अचानक से हुई पत्थरबाजी में कई लोगों के घायल होने की खबर है. मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद है लेकिन उसके वाबजूद भी पथराव हुआ है.दोनों तरफ से यहां हजारों लोगों का हुजूम है लेकिन मौके पर दो ही पुलिस की वैन मौजूद हैं. मौके पर बजरंग दल के वर्कर भी मौजूद हैं.
मौके पर कई फायरिंग की भी आवाज सुनी गई है. यहां पर और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भेजी जा रही है. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस टकराव की शुरूआत कहां से हुई.पुलिस इसकी जांच में जुट रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story