
x
Shimla. शिमला। रेहड़ी-फड़ी तयबाजारी यूनियन से संबंधित सीटू ने गुरुवार को नगर निगम शिमला द्वारा तहबाजारियों को उजाडऩे और सत्यापन-पंजीकरण के लिए आठ दस्तावेजों की मांग करने के विरोध में महापौर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे चले इस घेराव के दौरान महापौर की अनुपस्थिति रही। बाद में यूनियन प्रतिनिधियों से फोन पर हुई बातचीत में शनिवार को बैठक बुलाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने चेतावनी दी कि अगर तहबाजारियों को उजाडऩे की कार्रवाई नहीं रुकी और केवल आधार कार्ड पर सत्यापन-पंजीकरण की प्रक्रया शुरू नहीं की गई।
हर रोज मेयर कार्यालय के बाहर मोर्चा लगाया जाएगा। प्रदर्शन में सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष बालक राम, जिला सचिव विवेक, आईजीएमसी यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र लाल पामटा, यूनियन अध्यक्ष दर्शन लाल और उपाध्यक्ष शब्बू आलम शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट-2014 और वर्ष 2007 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी स्ट्रीट वेंडर्स पॉलिसी को लागू करवाने के लिए वे विधानसभा और प्रदेश सचिवालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केबिनेट सब-कमेटी के नाम पर तहबाजारियों से आठ तरह के दस्तावेज मांगना केवल उन्हें परेशान करने का अव्यावहारिक और गैर-कानूनी प्रयास है। जब देशभर में पहचान और सेवाओं को आधार कार्ड से जोड़ा जा चुका है तो अतिरिक्त दस्तावेज मांगना अनुचित है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





