
x
Sundarnagar. सुंदरनगर। पुंघ फोरलेन पर वाेल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में गिरफ्तार आरोपी हनीश ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसने चिट्टे की खेप अमृतसर निवासी से खरीदी थी। पुलिस थाना सुंदरनगर में मामले की जांच डैहर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई योगेंद्र सिंह को सौंपी गई। उनकी अगुवाई में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार, आरक्षी पवन कुमार तथा पुलिस थाना सुंदरनगर के आरक्षी मनोज कुमार की टीम आरोपी हनीश को साथ लेकर अमृतसर रवाना हुई। अमृतसर पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जसपाल (27 वर्ष) निवासी हाउस नंबर 520, सी-ब्लॉक, रणजीत एनक्लेव, अमृतसर को उसके कार्यस्थल स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम उसे सुंदरनगर लेकर आई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी जसपाल और हनीश को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया। यहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





