भारत

चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 अरेस्ट

Shantanu Roy
4 Jun 2026 4:30 PM IST
चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 अरेस्ट
x
Hospice. धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत जिला में सक्रिय एक संगठित चिट्टा (हेरोइन) तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना जालंधर निवासी अभिषेक सहोता को भी गिरफ्त में लिया गया है, जो कि पंजाब से ही हिमाचल प्रदेश सहित जिला कांगड़ा में चिट्टे की तस्करी कर रहा था। इसके लिए उसने जिला में अलग-अलग स्थानों पर कांउटर भी बनाए थे, जिनके माध्यम से चिट्टे की सप्लाई को अंजाम दिया जा रहा था। इसमें नशा तस्करों की ओर से गूगल मैप से वीडियो रिकॉर्ड कर मुख्य सप्लायर की ओर से ग्राहकों तक पहुंचाने की तकनीक अपनाई गई थी। कार्रवाई के दौरान कुल 167.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है, जबकि एक मालवाहक वाहन और 14 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं। कूरियर पंजाब से नशे की खेप लाकर विभिन्न काउंटरों तक पहुंचाते थे। जांच के दौरान पुलिस ने वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की। पिछले एक वर्ष में करीब 80 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन का
पता चला है।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर अभियान को तीन चरणों में अंजाम दिया गया। पहले चरण में पुलिस थाना पालमपुर में एफआईआर संख्या 57/26 दर्ज की गई। इस दौरान 16.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें मुख्य तस्कर अभिषेक सहोता निनवासी जालधंर जिस पर छह एनडीपीएस केस दर्ज हैं। मोहित सहोता निवासी जालधंर दो केस, सुमित उर्फ शिवा आदित्य निवासी नगरी पालमपुर, रितिक निवासी ब्रिंदावन पालमपुर व प्रिया निवासी ब्रिंदावन पालमपुर दो केस को गिरफ्तार किया गया। दूसरे चरण में एफआईआर संख्या 59/26 के तहत कार्रवाई करते हुए 16.36 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा बरामद किया गया। एक मालवाहक वाहन जब्त किया गया, तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो कि कंबलजीत कौशिक निवासी ब्रिंदावन पालमपुर जो कि पहले से ही एनडीपीएस के तीन केस में 11 वर्ष की सजा व एक लाख जुर्माना भुगत रहा है। तीसरे चरण में 30 मई से दो जून के बीच विभिन्न स्थानों पर समन्वित छापेमारी की गई। इस दौरान 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 135 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसमें हर्षित निवासी बंदला पालमपुर, लखविंद्र सिंह निवासी कपूरथला, निशा जालधंर, अंकुर कुणाल सिंह निवासी गगल, सुधांशु निवासी मारंडा पालमपुर, पारिक निवासी पामलुपर, नगरोटा बगवां के शुभम कौंडल, अपूर्वा धीमान व शिवांशु सहित ईशान शर्मा निवासी पालमपुर के नाम शामिल हैं।
Next Story