भारत

चीनी विदेश मंत्री वांग यी का भारत दौरा, सीमा वार्ता पर होगी चर्चा

Shantanu Roy
18 Aug 2025 5:55 PM IST
चीनी विदेश मंत्री वांग यी का भारत दौरा, सीमा वार्ता पर होगी चर्चा
x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18 और 19 अगस्त 2025 को भारत के दौरे पर आएंगे। उनका यह दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवाल के निमंत्रण पर हो रहा है। दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक में दोनों देशों के बीच वर्तमान संबंधों, व्यापारिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विशेष रूप से, वांग यी इस दौरे के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद से जुड़ी वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के साथ 24वीं राउंड की स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स (SR) टॉक्स में भाग लेंगे। यह बैठक दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दों को लेकर संवाद को आगे बढ़ाने और किसी स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाने के लिए आयोजित की जाती है।
भारत-चीन सीमा विवाद कई सालों से दोनों देशों के बीच तनाव का कारण रहा है। पिछली कुछ वार्ताओं में दोनों पक्षों ने तनाव कम करने और शांति बनाए रखने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इस दौर की वार्ता में भी इस दिशा में प्रयास किए जाने की उम्मीद
जताई
जा रही है। दूसरी ओर, वांग यी का यह दौरा द्विपक्षीय आर्थिक और सामरिक सहयोग को मजबूत करने का अवसर भी माना जा रहा है। दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी बैठक के बाद संवाद जारी रखने और आगे के सहयोग पर विचार करेंगे। दौरे के दौरान चीन और भारत के बीच राजनयिक, व्यापारिक और सुरक्षा मामलों पर कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह दौरा दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Next Story