भारत

बच्चों को आग से बचाव के बताए तरीके

Shantanu Roy
28 May 2026 5:18 PM IST
बच्चों को आग से बचाव के बताए तरीके
x
Dalhousie. डलहौजी। वन विभाग डलहौजी की ओर से वन अग्नि की घटनाओं की रोकथाम एवं लोगों को जागरूक करने के उददेश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कडी में वन रक्षक असीना के नेतृत्व में सुरखीगल्ला ब्लाक की शेरपुर बीट के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलूड़ा तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलूड़ा में वन अग्नि जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को जंगलों में आग लगने के कारणों, उससे पर्यावरण और वन्य जीवों को होने वाले नुकसान तथा आग से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जंगलों में जलती हुई बीडी-सिगरेट, आग जलाने या सूखी पत्तियों में चिंगारी फैलने से बडी घटनाएं हो सकती हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी वन अग्नि के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की आग की घटना दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने भी वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर उत्साह दिखाया। वन विभाग ने कहा कि गर्मियों के मौसम में वन अग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए जनसहभागिता बेहद आवश्यक है और विभाग भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
Next Story