भारत
बच्चों को तस्करों से बचाया, जो खुलासा हुआ...उसने सबको हैरान कर दिया
jantaserishta.com
13 Jun 2024 3:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
देह व्यापार के लिए भारत से नेपाल ले जा रहे थे।
सासाराम: रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर छह बच्चों को तस्करों से बचाया है। ये तस्कर इन बच्चों को बिहार और झारखंड से राजस्थान में बाल मजदूरी कराने के लिए ले जा रहे थे। रेड के दौरान टीम ने दो तस्करों को पकड़ा। इनकी पहचान जितेंद्र कुमार और गोरेलाल के नाम से हुई है। दोनों बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं।
बिहार के मधुबनी में भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने तीन तस्करों को अपनी गिरफ्त में लिया है। ये लोग दो नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के लिए भारत से नेपाल ले जा रहे थे। पूछताछ में पता चला कि महज 15 हजार रुपये लेकर दोनों लड़कियों को नेपाल भेजा जा रहा था। फिलहाल जवानों ने दोनो नाबालिग लड़कियों को बचाकर बालिका गृह में सुरक्षित भेज दिया है।
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस मिशन के तहत सासाराम रेलवे स्टेशन पर जैसे ही सियाल्दा अजमेर एक्सप्रेस पहुंची हमने तलाशी लेना शुरू कर दिया। हमें ट्रेन में छह बच्चे मिले। इनमें से चार बच्चे बिहार के गया से और बाकी के दो झारखंड के तिलैया से हैं।
पकड़े गए तस्करों ने कबूल किया है कि वो चार बच्चों को अजमेर ले जा रहे थे। वहां इन बच्चों से नमक की फैक्ट्री में काम कराया जाता। बाकी के दो बच्चों को राजस्थान के जयपुर में ले जा रहे थे। वहां इनसे काजू बनाने वाले कारखाने में काम कराया जाता। तस्करों ने कबूल किया कि इन बच्चों से जबरदस्ती काम कराया जाता। बहुत कम रुपयों में 10-12 घंटे तक काम कराया जाने वाला था।
पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ बाल श्रम( निषेध और विनियमन) अधिनियम और भारतीय दंड सहिंता के तहत केस दर्ज कर लिए गए हैं। तस्करों को पकड़कर आगे की पूछताछ की जा रही है। छुड़ाए गए बच्चों को चाइल्ड हैल्पलाइन को सौंप दिया गया है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में बचपन बचाओ आंदोलन के देशराज सिंह और रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पैक्टर डीएस रानावत ने अहम किरदार निभाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





